॥ श्री राम जय राम जय जय राम ॥
दुनिया चले न श्री राम के बिना
Duniya Chale Na Shri Ram Ke Bina
दुनिया चले न श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
दुनिया चले न श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना ।
दुनिया चले न श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना ।
दुनिया चले न श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
सीता हरण की कहानी सुनो,
बनवारी मेरी जुबानी सुनो,
सीता मिले ना श्री राम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना ।
दुनिया चले न श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
बैठे सिंहासन पे श्री राम जी,
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना ।
दुनिया चले न श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
Roman English lyrics coming soon. 🙏